कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ; मिलेगी मुंबई और वलसाड के लिए सीधी कनेक्टिविटी

Story Highlights
  • त्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों के ठहराव का औपचारिक शुभारंभ किया।
  • मंत्री राकेश सचान ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात बताया, जिससे आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।
  • मंत्री ने पुखरायां स्टेशन पर शीघ्र ही लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने की भी जानकारी दी।
  • अपर मंडल रेल प्रबंधक नन्दीश शुक्ल के अनुसार, इस ठहराव से उरई–जालौन, पुखरायां और कानपुर देहात क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई, वलसाड, भोपाल और प्रतापगढ़ जैसे प्रमुख नगरों के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी।

कानपुर देहात। जनपद के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर आज, 15 अक्टूबर 2025 को, दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के यात्रियों को देश के प्रमुख नगरों से सीधा संपर्क मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों के ठहराव का औपचारिक प्रारंभ किया।

इन ट्रेनों का हुआ ठहराव

पुखरायां स्टेशन पर अब गाड़ी संख्या 12173/74 लोकमान्य तिलक ट.–माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12943/12944 वलसाड–कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हो गया है।

क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपने उद्बोधन में इस पहल को क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से पुखरायां और आसपास के क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुखरायां स्टेशन पर शीघ्र ही लिफ्ट जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बेहतर रेल संपर्क से पर्यटन को प्रोत्साहन, शैक्षिक अवसरों का विस्तार तथा स्थानीय व्यापार और रोजगार में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक नन्दीश शुक्ल ने कहा कि यह ठहराव उरई–जालौन, पुखरायां और कानपुर देहात क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को मुंबई, भोपाल, लखनऊ, प्रतापगढ़, वलसाड और कानपुर के लिए सीधी एवं सुगम रेल सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मंच का संचालन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा और मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुड़ेले द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: उज्ज्वला योजना के निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी चेक पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

 

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button