कानपुर देहात: उज्ज्वला योजना के निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी चेक पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
सांसद ने सब्सिडी चेक प्रदान कर लाभर्थियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

- जनपद कानपुर देहात के दो लाख 20 हजार लाभार्थियों को मिलेगा निंशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ
- सरकार सपना है कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए सभी को प्रेम सौहार्द उत्साह और खुशी के साथ त्यौहार मनाने का मौका मिले
- लाभाथियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्बोधन
- गरीब का चूल्हा कैसे जले इसको ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है: सांसद
- चूल्हे के धुंए से जंहा आँख को दिक्कत होती है वहीं अनेक बीमारी भी होती है: सांसद
कानपुर देहात: आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रु 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण सम्बन्धी कार्यक्रम के दृष्टिगत
कलेक्ट्रेट के माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में मुख्य अतिथि सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले की उपस्थित में जनपद कानपुर देहात के उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण सम्बधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस योजना के तहत जनपद कानपुर देहात के भी लगभग दो लाख बीस हजार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जिसमे लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण (दीपावली के पर्व पर) माह अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 एवं द्वितीय चरण (होली के पर्व पर) माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय सांसद जी द्वारा कानपुर देहात के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अवसर पर माननीय सांसद जी जिलाधिकारी कपिल सिंह मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों व जनपद के उज्जवला योजना के लाभार्थियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को भी देखा गया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले जी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी सौगात उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली है। दीपावली का त्यौहार है बहुत से गरीब पैसे के अभाव में सिलेंडर नहीं भरवा पाते हैं और चूल्हे का प्रयोग करते हैं।
चूल्हे के धुएं से जहां एक प्रकार से आंख में समस्या आती है वंही अनेक प्रकार की बीमारियां भी होती हैं। कहा सरकार ने गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी लाभार्थियों को प्रदान कर एक अच्छी सौगात दिया है सभी लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं । संबोधित करते हुए कहा की सरकार का यह सपना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए सभी को प्रेम और सौहार्द उत्साह और खुशी के साथ त्यौहार मनाने का मौका मिले। इसको ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है गरीब का चूल्हा कैसे जलेगा इसको सरकार ध्यान दे रही है। अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देकर कहा कि आप लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाए हमारी शुभकामनाएं हैं। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रही।



