कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में तेज रप्तार मोपेड अनियंत्रित होकर गिरी,पिता पुत्र घायल

घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में बुधवार को हादसे में मोपेड सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा राजपुर कस्बे में दमनपुर मोड़ के पास हुआ।दमनपुर निवासी रामेश्वर 50 वर्ष अपने पुत्र देवेश चंद्र के साथ मोपेड पर सवार होकर दमनपुर से राजपुर आ रहे थे।राजपुर कस्बे के पास उनकी मोपेड अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए।हादसे में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े- कानपुर: कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक

Related Articles

AD
Back to top button