कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में गेस्ट हाउस के बाहर से रॉयल एनफील्ड चोरी

रसूलाबाद थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल उड़ा दी, जो गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी थी।

Story Highlights
  • निमंत्रण से लौटे युवक की बाइक गायब, मामला दर्ज
  • पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
  • वृन्दावनलाल पहाड़ीपुर गेस्ट हाउस के बाहर से हुई चोरी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल उड़ा दी, जो गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी थी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दीक्षितन निवादा खंड असालतगंज निवासी अजय कुमार ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को वह गांव के एक निमंत्रण में वृन्दावनलाल पहाड़ीपुर गेस्ट हाउस गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनकी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, जो गेट के बाहर खड़ी थी, गायब थी। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस की कार्यवाही

थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मोटरसाइकिल समेत अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोर का कोई सुराग मिल सके। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

AD
Back to top button