जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चुर्खी गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चुर्खी गोलीकांड के मुख्य आरोपी जयवीर सिंह उर्फ फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 12 फरवरी 2025 को 31 आर्टिलरी ब्रिगेड कैम्प केन्ट झांसी से की गई। जयवीर सिंह पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें जातिसूचक गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध तमंचा लेकर हमला करना और पुलिस के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालना शामिल है।

जालौन। चुर्खी गोलीकांड के मुख्य आरोपी जयवीर सिंह उर्फ फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 12 फरवरी 2025 को 31 आर्टिलरी ब्रिगेड कैम्प केन्ट झांसी से की गई। जयवीर सिंह पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें जातिसूचक गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध तमंचा लेकर हमला करना और पुलिस के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालना शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

25 जनवरी 2025 को बुद्ध सिंह नामक एक दलित व्यक्ति ने जयवीर सिंह और शिववीर के खिलाफ जातिसूचक गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने उनसे शराब की मांग की थी और धमकी दी थी कि जब वे चाहेंगे, उन्हें शराब देनी होगी।

इसके बाद, जयवीर सिंह अवैध तमंचा लेकर शराब ठेके पर पहुंचा और वहां उसने वादी के चचेरे भाई चन्द्रभान को गोली मार दी। इस घटना के संबंध में जगदीश नामक व्यक्ति ने जयवीर सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया।

जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गई, तो उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट और गाली गलौज की। उन्होंने पुलिस की वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बाद वे अपने साथियों को बुलाकर पुलिस के साथ मारपीट कर मौके से भाग गए। इस घटना के संबंध में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 फरवरी 2025 को जयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जयवीर सिंह पर उपरोक्त सभी मामलों में नामजद अभियुक्त है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button