उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बचीतपुरवा दलागांव में बीती मंगलवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बचीतपुरवा दलागांव में बीती मंगलवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान स्वर्गीय रमेश राजावत के 27 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है।अंकित की तीन साल पहले शादी हुई थी।उसके एक वर्ष की बेटी है।बीती मंगलवार की रात अंकित ने घेरलू कलह से परेशान होकर शराब के नशे में कमरे की कुंडी बंद कर पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के मुताबिक अंकित रात्रि में ग्रह क्लेश होने के बाद कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर सोने चला गया था और जब सुबह देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटका देख अवाक रह गए।परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।मृतक के ससुर की फौती सूचना पर एस आई रमाशंकर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में घरेलू कलह आत्महत्या का कारण सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button