कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में चलती बस के पहिए में लगी आग, बाल-बाल बचे अयोध्या जा रहे 48 यात्री

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा,कोई जनहानि नहीं

Story Highlights
  • भोपाल से अयोध्या जा रही निजी बस के पहिए में लगी आग।
  • बस में सवार 48 यात्री पूरी तरह सुरक्षित, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी।
  • देवीपुर ओवरब्रिज के पास ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा।
  • पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर यात्रियों को दूसरी बस से भेजा।

देवीपुर,कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी नेशनल हाइवे पर देवीपुर ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक शताब्दी बस के पहिए में अचानक आग लग गई।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

हादसे में किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है।पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि निजी बस भोपाल से 48 यात्रियों को लेकर अयोध्या दर्शन करने हेतु जा रही थी।देवीपुर के पास बस के पहिए का ब्रेक जाम हो जाने के चलते पहिए में आग लग गई।आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान बस से बाहर निकालने में लग गए।ग्रामीणों ने आग की लपटें देख तत्काल अपनी अपनी सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने में मदद की।

वहीं देवीपुर चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा।बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में धारा 163 लागू: 16 फरवरी 2026 तक रहेंगे कड़े प्रतिबंध

Related Articles

AD
Back to top button