2027 की तैयारी: शाहजहाँपुर में बसपा की बड़ी बैठक
मायावती को फिर सीएम बनाने का लिया संकल्प

कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा अंतर्गत शाहजहांपुर बूथ पर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में सभी ने एकजुट होकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला और विधानसभा स्तर के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि सुबोध गौतम (जिला प्रभारी), सुधीर गौतम (जिला प्रभारी), ज्ञानचंद्र संखवार (जिला अध्यक्ष), उदय पाल (जिला संयोजक भाईचारा) और इंजी. नरेंद्र बाबू दोहरे (जिला संयोजक भाईचारा) उपस्थित रहे।
साथ ही संगठन के अन्य प्रमुख चेहरों में रामस्वरूप अटल (विधानसभा प्रभारी), जवाहर संखवार (विधानसभा अध्यक्ष), धर्मेंद्र सचान (विधानसभा संयोजक भाईचारा), संजय कटियार (विधानसभा महासचिव), शालिनी गौतम (विधानसभा कोषाध्यक्ष), कल्याण सिंह (ग्राम प्रधान शाहजहांपुर), निर्मल गौतम (सेक्टर अध्यक्ष), अशोक गौतम (सेक्टर अध्यक्ष) और अजीत बौद्ध (सेक्टर अध्यक्ष) शामिल हुए।
बैठक में रामप्रकाश गौतम, मुकेश कठेरिया (पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष), संजय कटियार (पूर्व BDC), शीलू कुमार (बूथ अध्यक्ष), मन नारायण (बूथ अध्यक्ष), रामसिंह, फहीम मलिक, हाकिम सिंह, राजेंद्र सिंह, मन्नी लाल, नरेश बाबू, लक्ष्मीशंकर गौतम, नीतीश कुमार, दीपक गौतम, आशीष कुमार, गुड्डे, चरन सिंह, सुधीर कुमार, रामप्यारी, रंजीत सिंह और अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- दगाबाज यार! सीने में उतार दी गोली, 36 घंटे में औरैया पुलिस ने दबोचा



