उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जुआं खेलने से मना करने पर भाई ने ससुराली जनों संग मिल सगे भाई को मारपीट किया घायल,जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में जुआं खेलने से मना करने पर एक युवक ने तीन लोगों के साथ मिलकर अपने सगे भाई के साथ गाली गलौज,मारपीट की तथा धारदार औजार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है

पुखरायां। कानपुर देहात में जुआं खेलने से मना करने पर एक युवक ने तीन लोगों के साथ मिलकर अपने सगे भाई के साथ गाली गलौज,मारपीट की तथा धारदार औजार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के उसरी निवासी रामजीवन ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते चार नवंबर की सुबह करीब 11 बजे उसका भाई राजकुमार जुआं खेल रहा था।जब उसने जुआं खेलने से मना किया तो उसने गाली गलौज मारपीट कर दी।तत्पश्चात उसने फोन कर अपने ससुरालीजनों को बुला लिया।इसी बीच जब वह अपनी भैंस खोलने गया था तो उसके भाई राजकुमार व उसके ससुरालीजन शिवम,साबू व रामू ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की तथा धारदार औजार व लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया तरह जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button