उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला ने दो लोगों पर लगाया अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को दो लोगों के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है

पुखरायां। कानपुर देहात में थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को दो लोगों के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना पुलिस को बताया कि बीते 10 नवंबर की रात्रि करीब 10 बजे भीखदेव कहिंजरी निवासी राहुल रिश्ते में लगने वाले बहनोई के सहयोग से उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है।उसकी पुत्री 250000 रुपए की नगदी व करीब चार लाख रुपए का जेवर भी अपने साथ ले गई है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button