उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर क्षेत्र अंतर्गत एक भट्ठे में मिट्टी पहुंचाने के काम में लगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

Story Highlights
  • परिजनों ने जताया संदेह
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर क्षेत्र अंतर्गत एक भट्ठे में मिट्टी पहुंचाने के काम में लगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने हादसे पर संदेह जताया है।थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी नितेश 25 वर्ष मिट्टी परिवहन में लगे ट्रैक्टर को चलाता था। गुरुवार देर रात्रि वह ट्रैक्टर में मिट्टी भरकर ले जा रहा था।

IMG 20241115 WA0098

इसी दौरान परेहरापुर गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गया।जिसमें नितेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नितेश को निकालकर सीएचसी पुखरायां लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी होते ही नितेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतक के भाई जगरूप ने हादसे पर संदेह जाहिर किया है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button