उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

Story Highlights
  • पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की।मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।जीआरपी टीम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button