उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गजनेर में युवक की गोली मारकर हत्या,परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा गांव में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए जाने के मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू

Story Highlights
  • पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा गांव में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए जाने के मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।न्योरी सेन पश्चिम पारा कानपुर नगर निवासी अरविंद कुमार अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनका पुत्र गौरव अवस्थी उम्र करीब 25 वर्ष शेरपुर तरौंदा गांव में अपने ननिहाल में नाना शिवनारायण तिवारी के घर पर रहता था।वह एडीपीएल फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था।बीती सोमवार की रात्रि करीब 8.30 बजे वह अपने मित्र बउआ सिंह के यहां दावत खाने गया था।रात्रि करीब 10 बजे दावत खाने के बाद वह घर लौटने वाला था लेकिन घर वापस नहीं आया।परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि उसका शव शेरपुर तरौंदा गांव की तरफ जाने वाले तिराहे पर सड़क किनारे पड़ा है।जब पास जाकर देखा तो उसके शरीर में गोली लगने के निशान मिले तथा उसकी मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली।शव से घावों से खून बह रहा था।आरोप है कि किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button