कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में तालाब में डूबने से मासूम की हालत बिगड़ी,भेजा गया अस्पताल
घटना की जानकारी होने पर परिजनों तथा ग्रामीणों ने हर्षित को तालाब से बाहर निकाला।

पुखरायां।बरौर थाना क्षेत्र के फर्जाबाद गांव में गुरुवार को खेलते समय तालाब में डूबने से एक मासूम बालक की हालत बिगड़ गई।जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैजाबाद गांव निवासी गोविंद ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह खेतों में काम कर रहे थे।उन्होंने अपने खेत में एक नए तालाब की खुदाई कराई थी।उनका पांच वर्षीय पुत्र हर्षित वहीं पास में खेल रहा था।खेलते खेलते अचानक वह तालाब में डूब गया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों तथा ग्रामीणों ने हर्षित को तालाब से बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर हर्षित की हालत में सुधार होते न देख उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



