कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में तेज रप्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,तीन घायल
घायलों को भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में रविवार को एक तेज रप्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती मुख्यालय के पास हुई।लालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित अपने दो साथियों के साथ ऑटो में सवार थे।माती मुख्यालय के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।
ईएमटी गीत कुमार और पायलट नारायण कुमार ने घायलों को उपचार देने के पश्चात अस्पताल में भर्ती कराया।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।



