कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की पहचान रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है।

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में रविवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से भोगनीपुर कस्बे में अमरसिंह के मकान में किराए के कमरे में रह रहे थे।रविवार को धीरज ने रोशनदान के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारकर पुखरायां सीएचसी ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर एस आई अवनीश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button