उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार गंभीर

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में एक तेज रप्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने के चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में एक तेज रप्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने के चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल बाइक सवार की पहचान अमराहट थाना क्षेत्र के महटौली गांव निवासी राजवीर के रूप में हुई है।राजवीर सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव से वापस अपने गांव जा रहा था कि तभी जल्लापुर और अफसरिया के मध्य उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने उसे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक प्रियंक तिवारी ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टर के मुताबिक चालक नशे में था।

Related Articles

AD
Back to top button