कानपुर देहात में तेज रप्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कंटेनर कब्जे में,चालक फरार,पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।गजनेर थाना क्षेत्र के बहावलपुर व कोरवा गांव के मध्य एक कंटेनर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान थाना मूसानगर के अनंतराम निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद संखवार के 45 वर्षीय पुत्र श्री नारायण के रूप में हुई है।
घटना शनिवार शाम करीब 4.30 बजे बहावलपुर व कोरवा गांव के बीच में स्थित एक बगिया के पास हुई।जहां पर एक तेज रप्तार कंटेनर ट्रक ने साइकिल सवार श्री नारायण को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में श्री नारायण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की।
हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।हादसे में शामिल कंटेनर ट्रक को कब्जे में लिया गया है।फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



