कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन,नायब तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें

निजी नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु लाइन जोड़ने की अनुमति न मिलने की आई शिकायत।

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली सभागार में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश और प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश।

थाना समाधान दिवस के दौरान भज्जापुर मोहम्मदपुर के सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें निजी नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन करवाना है।इसके लिए लाइन खींचने का आदेश हो चुका है और खंभे व तार भी लगाए जा चुके हैं।सुरेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें नजदीक स्थित सुशील सिंह के नलकूप से लाइन जोड़नी है लेकिन सुशील सिंह इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं।

नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल एक शिकायत प्राप्त हुई।इस शिकायत को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button