उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल में मारी जोरदार टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर

कानपुर देहात में बीते 02 जनवरी को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Story Highlights
  • रिपोर्ट दर्ज

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते 02 जनवरी को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के असगर खां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 2 जनवरी को उसका पुत्र उज्जैब खान अपने मित्र अनुराग यादव के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने घर लौट रहा था कि तभी बेला रोड पर पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसके मित्र की मोटरसाइकिल में ज़ोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button