कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार अधेड़ महिला की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां की मड़ैया गांव के पास गुरुवार दोपहर एक ऑटो की टक्कर से ई रिक्शा सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सिथरा रामपुर निवासी मंजू देवी के रूप में हुई है।

विमलेश की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने बीमार बेटे अंशु और सास मीरा देवी के साथ ई रिक्शा में सवार होकर पुखरायां जा रहीं थी।तभी रनियां की मड़ैया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ऑटो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।जिससे वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: पुखरायां में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों का जमावड़ा


 

Related Articles

AD
Back to top button