कानपुर देहात: सिकंदरा में ट्रक की टक्कर से पांच वर्षीय बालक की मौत
परिजनों में मचा कोहराम, ट्रक चालक हिरासत में, पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात: जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में शुक्रवार दोपहर तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान अंशुल के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे अंकुश घर के बाहर खेल रहा था तभी एक तेज रप्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



