कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा,बाइक सवार गंभीर
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के तिगाईं में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के तिगाईं में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया।हादसे में एक मोटरसाइकिल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बाइक सवार भी डंफर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
घायल की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के मरहमताबाद निवासी रामबहादुर पुत्र बनवारीलाल उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल डंफर को कब्जे में लेकर घायल को उपचार में लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया तथा अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि डंफर को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



