पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने बरौर थाने का किया निरीक्षण,कार्यप्रणाली में सुधार के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को थाना बरौर का वार्षिक निरीक्षण किया।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को थाना बरौर का वार्षिक निरीक्षण किया।उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,शस्त्रागार समेत विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।
एसपी ने हवालात,थाना परिसर की साफ सफाई और भोजनालय की व्यवस्थाओं को भी देखा साथ ही अभिलेखों माल मुकदमाती के रखरखाव की जांच की।इस दौरान उन्होंने थाना पुलिस को फरियादियों की समस्याओं का विधिक और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एस पी ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।इसके बाद एस पी मूर्ति ने कस्बे में पैदल गस्त भी किया।
गस्त के दौरान उन्होंने लोगों से होली तथा रमजान का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की साथ ही अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।इस मौके पर थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।यह वार्षिक निरीक्षण थाने की कार्यप्रणाली में सुधार का अहम मौका है।इससे थाना प्रशासन को बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।



