उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर एक एक बुजुर्ग की मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब 75 वर्षीय हरिलाल बैंक के काम से बाहर निकले थे।उसी समय सड़क पार करते समय वह कंटेनर की चपेट में आ गए।कंटेनर झांसी से कानपुर की तरफ जा रहा था

Story Highlights
  • पुलिस ने जांच पड़ताल की

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर एक एक बुजुर्ग की मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब 75 वर्षीय हरिलाल बैंक के काम से बाहर निकले थे।उसी समय सड़क पार करते समय वह कंटेनर की चपेट में आ गए।कंटेनर झांसी से कानपुर की तरफ जा रहा था।हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button