उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

उप मुख्यमंत्री ने भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में की शिरकत

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कानपुर देहात के अखण्ड परमधाम नंदिनी गौशाला सेवा समिति, मुक्तानगर, मूसानगर कानपुर देहात में आयोजित 32वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा और शतचंडी महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत की

Story Highlights
  • केशव प्रसाद मौर्य ने नंदिनी गौशाला में किया दौरा, विकास कार्यों का किया आश्वासन
  • कानपुर देहात में केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से किया संवाद

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कानपुर देहात के अखण्ड परमधाम नंदिनी गौशाला सेवा समिति, मुक्तानगर, मूसानगर कानपुर देहात में आयोजित 32वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा और शतचंडी महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

asad 1 1

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों के लिए लोगों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button