कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

पुखरायां रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी के निकट गुरुवार की शाम अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर निवासी एक प्राइवेट फाइनेंसर की किन्ही अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।  पुखरायां रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी के निकट गुरुवार की शाम अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर निवासी एक प्राइवेट फाइनेंसर की किन्ही अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अकोढी ग्राम पंचायत का मजरा विजयसिंहपुर निवासी आलोक उर्फ़ रिंकू त्रिवेदी पुत्र ब्रजेश त्रिवेदी उम्र करीब 27 वर्ष प्राइवेट फाइनेंसर का काम करते थे।दो दिन पहले वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए थे।काफी खोजबीन के पश्चात परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।दूसरी ओर कोतवाली पुलिस भी लगातार लोकेशन के माध्यम से खोजबीन में जुटी हुई थी।

वहीं गुरुवार की शाम पुखरायां कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट किसी रेलगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मृत्यु हो जाने की सूचना जीआरपी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।मां लक्ष्मी तथा पत्नी गुड़िया का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button