उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास गुरुवार देर शाम एक तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास गुरुवार देर शाम एक तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के तिगांई गांव निवासी जगदीश दिवाकर के पुत्र शिवा दिवाकर 23 वर्ष के रूप में हुई है।हादसा गुरुवार देर शाम चिलौली गांव के पास हुआ जहां पर एक तेज रप्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगने के बाद बाइक कार में फंसकर घिसटती चली गई।हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी और एक सप्ताह पूर्व परिवार में बच्चे का जन्म हुआ था।हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button