उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में चलती ट्रेन से कूदी महिला,घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदने के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया

Story Highlights
  • भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदने के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जालौन के भवानीराम निवासी स्वर्गीय वीर सिंह की पत्नी नीतू ने बताया कि वह अपनी बेटी काजल और नाती प्रिंस के साथ उरई से उद्योगकर्मी ट्रेन में सवार होकर लखनऊ जा रहीं थी।पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर नीतू पेशाब करने चली गई।जब वह लौटी तब तक ट्रेन चलने लगी और वह उसमें चढ़ नहीं पाई।यह देखकर उनकी बेटी काजल ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।जिससे वह घायल हो गई।स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल घायल काजल को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर उनका उपचार किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button