कानपुर देहात में दीपावली की आहट के चलते पटाखा दुकानदारों पर शिकंजा
दीपावली की आहट के साथ ही राजधानी में पटाखों की दुकानों ने रंग जमाना शुरू कर दिया है,वहीं प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।प्रदेश के कई जिलों में हाल में हुए पटाखा हादसों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश

- बरौर में थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने की जांच,दुकानदारों को चेतावनी
- नियमो की अनदेखी पर होगी कार्यवाही
पुखरायां।दीपावली की आहट के साथ ही राजधानी में पटाखों की दुकानों ने रंग जमाना शुरू कर दिया है,वहीं प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।प्रदेश के कई जिलों में हाल में हुए पटाखा हादसों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।बिना लाइसेंस,असुरक्षित या अवैध रूप से संचालित किसी भी पटाखा बाजार को बख्शा नहीं जाएगा।इसी निर्देश के तहत रविवार को कानपुर देहात के बरौर कस्बे में थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक एक करके दुकानों की जांच की।टीम ने पटाखा दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।टीम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मिष्ठान विक्रेता या अन्य दुकानदार अपनी दुकान में पटाखे न रखें।थाना प्रभारी ने कहा कि नियमो की अनदेखी पर कार्यवाही की जाएगी।पटाखा दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध भंडारण पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



