उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।मामला कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र का है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीते 25 दिसंबर को गांव के मोहित पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी

पुखरायां।कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।मामला कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र का है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीते 25 दिसंबर को गांव के मोहित पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहित को करियाझाला मोड से गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button