कानपुर देहात में दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक घायल,भेजा गया अस्पताल
हादसा ढाबे से बाहर निकल रहे ट्रेलर चालक की नजर चूकने से हुआ।
कानपुर देहात में एक हादसा सामने आया है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल में मंगलवार भोर पहर एक तेज रप्तार ट्रेलर ने आगे चले रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में एक ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।घायल चालक की पहचान शिवकांत के रूप में हुई है।वह गांधीधाम से कानपुर चना लादकर ले जा रहा था।हादसा मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ।जिसमें एक ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया और चालक लगभग एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला।चालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा गया।जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि खोजाफूल स्थित एक ढाबे से बाहर निकल रहे ट्रेलर के चालक की नजर चूक जाने से यह हादसा हुआ।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



