कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल,एंबुलेंस सेवा बनी जीवनरक्षक

जनपद के जरसेन गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कानपुर देहात। जनपद के जरसेन गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी 28 वर्षीय किसन पुत्र राम करन के रूप में हुई है।हादसे के बाद लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।

हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट प्रवीण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार किया।चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल स्थित है।समय पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने से घायल को तुरंत इलाज मिल सका,जिससे उसकी जान बच सकी।

 

Related Articles

AD
Back to top button