कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

कानपुर देहात के रनियां कस्बे में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानपुर देहात के रनियां कस्बे में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान कानपुर नगर के शास्त्रीनगर हंसनगर निवासी एन फ्रांसिस के 65 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार फ्रांसिस के रूप में हुई है।मृतक विनोद फ्रांसिस केशव नगर रनियां में एक किराए के मकान में रहता था।

आज सोमवार सुबह उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

पुलिस जांच में जुटी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button