कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में तेज रप्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

बाइक कब्जे में,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में सोमवार को एक तेज रप्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक राजा अपने साथी शिवम् के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था।वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हुआ।परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में राजा के साथी रोहित और शिवम् को मामूली चोटें आईं।जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की 13 बीघा फसल जलकर राख

Related Articles

AD
Back to top button