कानपुर

Kanpur Weather Update: शुष्क और नम हवाओं से बना कनफ्यूजन जोन, बदल रहा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क और अरब सागर से नम हवाएं मैदानी क्षेत्र में आने से कनफ्यूजन जोन विकसित हो गया है। कानपुर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है।

कानपुर, अमन यात्रा। मध्य प्रदेश में बना कनफ्यूजन जोन प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में धूप और बादल तथा रात में ठंडक और हल्की बारिश की संभावना बना रहा है। कहीं सर्द भरी हवा चल रही है तो कहीं चटख धूप निकल रही है। तराई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। यह कनफ्यूजन जोन उत्तर पश्चिमी शुष्क और अरब सागर से नमी लिए हवाओं के मिलन की वजह से है।

शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव शुरू है। सुबह और शाम के समय सर्दी और दोपहर में गर्मी का असर है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र ओडिशा पर बना हुआ है। विदर्भ और इससे सटे भागों के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के आंतरिक भागों में हल्की सी मध्यम वर्षा हुई। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद आदि जिलों में धूप निकलेगी,

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button