कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

केन्द्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘‘कानपुर देहात मार्ट‘‘ का किया उद्घाटन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘‘कानपुर देहात मार्ट‘‘ का उद्घाटन भारत सरकार केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ग्राम्य विकास अभिकरण के प्रागंण में किया।

Story Highlights
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायें बनें आत्मनिर्भर: मंत्री

कानपुर देहात। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘‘कानपुर देहात मार्ट‘‘ का उद्घाटन भारत सरकार केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ग्राम्य विकास अभिकरण के प्रागंण में किया। इस अवसर पर बोलते केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रयास हमारी सरकार लगातार कर रही है, हमारी सरकार का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायें आत्मनिर्भर बनें और उनका जो प्रयास है उस प्रयास में सरकार लगातार अपनी सहायता प्रदान करती रहेगी, बैंकों से ऋण इन्हें आसानी से मिल सके इसके लिए इनकी समस्याओं का निवारणार्थ सरकार लगातार मुहैया करा रही है।

ये भी पढ़े-  ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं, उन्हें हर हाल में सहेजना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है: जिलाधिकारी

घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर आप आत्मनिर्भर बन रहीं हैं इस प्रक्रिया में हम जो भी सहायता मुहैया करा सकते हैं उनको हम करायेंगे इस अवसर पर विभिन्न ब्लाकों की महिलाओं को देहाती मार्ट वितरण किया गया जिनका विवरण इस प्रकार है संदलपुर ब्लाक से जय मां दुर्गे समूह से रंजना देवी, अकबरपुर ब्लाक से शान्ती महिला समूह से पूनम देवी, सरवनखेड़ा ब्लाक से उमंग समूह से प्रतिमा सिंह, अमरौधा ब्लाक से दुर्गा जी समूह से अनुराधा, अमरौधा ब्लाक से गोकुल समूह से मीना, अकबरपुर ब्लाक से जय मां संतोषी समूह से पप्पी, डेरापुर ब्लाक से राधा रानी समूह से सुनीता, अमरौधा ब्लाक से दुर्गा जी समूह से रानी, झींझक ब्लाक से दुर्गा माता समूह से महिमा को कानपुर देहात मार्ट की दुकानें आवंटित हुईं।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, कमलावती, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, पी0डी0 आदि जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button