उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में दलित की हत्या,पत्नी और पुत्री गंभीर

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में नशेबाजी को लेकर हुए जानलेवा हमले में एक दलित अधेड़ की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

Story Highlights
  • रिपोर्ट दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में नशेबाजी को लेकर हुए जानलेवा हमले में एक दलित अधेड़ की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।हमले में मृतक की पत्नी और पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।घटना से गांव में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान मलिकपुर गांव निवासी देवकीनंदन पासी के रूप में हुई है।वह सुरभि इंटर कॉलेज में चौकीदार के पद पर कार्यरत था।बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन से विवाद के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।जिसके बाद वह स्कूल परिसर के बाहर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहने लगा था।इसी बात को लेकर उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था।परिजनों के मुताबिक आरोपी गोविंद सिंह आए दिन शराब के नशे में देवकीनंदन से गाली गलौज करता रहता था।इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।रविवार रात करीब 10 बजे भी आरोपी शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर पीड़ित को घर वापस भेज दिया।इसी बीच रात करीब 11.30 बजे गोविंद सिंह अपनी पत्नी संगम,पुत्र पीयूष और 5.6 अज्ञात लोगों के साथ कुल्हाड़ी,चाकू व धारदार हथियार लेकर देवकीनंदन के घर में घुस गया।आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।हमले में देवकीनंदन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।उसे बचाने आई पत्नी ममता और पुत्री गोमती के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर देवकीनंदन की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में घटना की बात सामने आई है।मृतक की पुत्री की तहरीर पर गोविंद सिंह,उसकी पत्नी संगम,पुत्र पीयूष और 5.6 अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button