उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती के शव की हुई शिनाख्त,गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में डीएफसी रेलवे लाइन पर बीते शनिवार को मिली एक युवती के शव की शिनाख्त हो गई है।मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में डीएफसी रेलवे लाइन पर बीते शनिवार को मिली एक युवती के शव की शिनाख्त हो गई है।मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताते चलें कि बीते शनिवार को मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में अक्षय वट आश्रम के निकट डीएफसी रेलवे ट्रैक पर एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और शव के शिनाख्त में जुट गई थी।पुलिस ने युवती के शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर पहचान में मदद की अपील की थी।इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 10 जनवरी को अपनी बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।सोमवार को जब उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक युवती के शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने रेलवे चौकी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की।जिसके बाद मामले में एक नया मोड आया।मृतक के पिता ने मंगलपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के युवक सचिन राजपूत और उसके पारिवारिक सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button