उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नहर में बुजुर्ग लापता

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बाबूराम उर्फ बब्बू नहर में लापता हो गए।घटना रूरा नहर पेट्रोल पंप के समीप हुई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।बाबूराम धनीरामपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।उनके लापता होने की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बाबूराम उर्फ बब्बू नहर में लापता हो गए।घटना रूरा नहर पेट्रोल पंप के समीप हुई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।बाबूराम धनीरामपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।उनके लापता होने की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।काफी देर तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनो का आक्रोश बढ़ गया।आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लकड़ियां डालकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया।इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कानपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।एसडीआरएफ की टीम नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है।गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश कराई जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है।परिजन लगातार प्रशासन से सर्च अभियान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।लोग बाबूराम के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button