मिशन 2027: भोगनीपुर में बसपा की हुंकार, मायावती को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
रॉयल गार्डन में जुटी नीली सेना: मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार ने दिया जीत का मंत्र, कमेटियों में 50 फीसदी युवाओं को मिलेगी कमान

पुखरायां, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और बहुजन समाज पार्टी को फिर से मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। भोगनीपुर कस्बे के रॉयल गार्डन में आयोजित इस विधानसभा स्तरीय महाबैठक में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कानपुर मंडल के मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सीधे तौर पर युवाओं को आगे लाने का बड़ा ऐलान किया।
बूथ स्तर पर युवाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी का निर्देश
बैठक में मुख्य अतिथि जितेंद्र संखवार ने सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन की जमीनी स्तर पर गहन समीक्षा की। उन्होंने संगठन को नई धार देने के लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक स्तर की कमेटी में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दी जाए। कार्यकर्ताओं में जोश फूंकते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग अभी से ही साल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से मैदान में जुट जाएं। उन्होंने हर बूथ पर हाथी की रफ्तार तेज करने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर आदरणीय बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एकजुट हुए दिग्गज
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कानपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जवाहर संखवार ने की, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने की सीख दी। कार्यक्रम में बामसेफ के जिला संयोजक अवधेश गौतम और जिला सचिव रामस्वरूप अटल ने भी विचार रखे। संगठन को हर वर्ग तक पहुंचाने और चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने रणनीति साझा की।
बैठक में उमड़ा बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम
भोगनीपुर के रॉयल गार्डन में आयोजित इस बैठक में पार्टी के कई पूर्व और वर्तमान दिग्गजों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी निर्मल गौतम व सुधीर गौतम, विधानसभा अध्यक्ष शिव प्रकाश उर्फ शिवा गुज्जर, उपाध्यक्ष किशन शुक्ला, पूर्व जिला प्रभारी रियाज खान, पूर्व विधानसभा प्रभारी जेके वारसी, पूर्व विधानसभा सचिव संदीप सेन, सभासद सुरेंद्र संखवार, रंजीत सिंह, आनंद राव गौतम, बृजेश कमल, कौशल किशोर गौतम, अंकित गौतम, शिवकुमार गौतम और पूर्व मंडल प्रभारी उदय प्रकाश संखवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके साथ ही जगजीवन बौद्ध, गुलबराय, विरोहा के प्रधान सत्यप्रकाश, विजय कुमार, साहेब लाल, रामशंकर, मेवालाल गौतम, दिनेश पासवान, सतीश व्यापारी, रामचंद्र पासवान, अवनीश कमल, गुसाई राम संखवार, मोती लाल कमल, संतोष पासवान, कैलाश, उदयराज पासवान, संतोष, गुलाब सिंह, सेक्टर अध्यक्ष अशोक गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह, ओमप्रकाश बाबा और विमला गुप्ता सहित क्षेत्र के सभी सम्मानित सेक्टर व बूथ स्तर के निष्ठावान कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक भारी संख्या में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें



