उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।परिजनों ने पड़ोसी युवक पर घर के बाहर खेल रही बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

Story Highlights
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।परिजनों ने पड़ोसी युवक पर घर के बाहर खेल रही बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी।तभी पड़ोस में रहने वाला भोपाल नाम का युवक वहां आया और उसने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ अश्लील बातचीत भी की।बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आई।मां को देखकर आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।इसके बाद मां ने युवक के खिलाफ राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध गाली गलौज,छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button