कानपुर देहात में सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत,पत्नी गंभीर
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में बीते बुधवार को सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार पति की देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वहीं पत्नी को गंभीर हालत में कानपुर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में बीते बुधवार को सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार पति की देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वहीं पत्नी को गंभीर हालत में कानपुर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।बताते चलें कि डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में पुल के ऊपर बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से कोलकाता जा रही एक तेज रप्तार कार ने एक मोटरसाइकिल व कार में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के परसौदा गांव निवासी शिववीर सिंह,उनकी पत्नी चांदनी व पुत्री सानवी 2 वर्ष तीनों बुरी तरह घायल हो गए थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई थी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिववीर व उनकी पत्नी चांदनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर देखते देख प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।जहां पर देर रात उपचार के दौरान शिववीर की मौत हो गई।वहीं चांदनी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।चांदनी को बेहतर उपचार के लिए कानपुर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शिववीर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



