पुखरायां में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो घायल,एक की हालत गंभीर
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा हुआ।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर मोड के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों में से एक की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है

- भेजा गया जिला अस्पताल
पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा हुआ।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर मोड के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों में से एक की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घाटमपुर क्षेत्र के दुरैया गांव निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि उनके मित्र अजीत 28 वर्ष पुखरायां की तरफ जा रहे थे।दूसरी बाइक पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास निवासी कांशी प्रसाद भोगनीपुर की ओर जा रहे थे।सिखमापुर मोड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक अनूप कुमार ने कांशीराम की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



