उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर पलटी,एक महिला सहित पांच घायल   

सिकंदरा कस्बे के सूर्या तिराहे के पास शनिवार रात्रि कानपुर से खाटू श्याम जा रही एक तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते उसमें सवार एक महिला समेत कानपुर महानगर निवासी पांच लोग बुरी तथा घायल हो गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा कस्बे के सूर्या तिराहे के पास शनिवार रात्रि कानपुर से खाटू श्याम जा रही एक तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते उसमें सवार एक महिला समेत कानपुर महानगर निवासी पांच लोग बुरी तथा घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक को सिकंदरा सीएचसी में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

ad1
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के सूर्या तिराहे के पास शनिवार रात्रि कानपुर से खाटू श्याम के लिए जा रही एक तेज रफ्तार कार का अगला पहिया अचानक फट जाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते उसमें सवार कानपुर महानगर निवासी बबलू,आशीष,सुनील मिश्रा,राजेश सिंह,रानी वर्मा पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

photo 3 1 6

ad2
विज्ञापन

घटना की सूचना पीआरबी को दी गई। सूचना पर पहुंचे पीआरबी कर्मचारियों ने आनन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद चिकित्सक पूजा गोयल द्वारा गंभीर रूप से घायल श्याम नगर निवासी बबलू को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button