कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिवंगत पदाधिकारी को अटेवा ने दी श्रद्धांजलि

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में विगत 28 अक्टूबर को हृदय गति रुक जाने के कारण असामायिक निधन का शिकार हुए जिला संयुक्त मंत्री अंजुमणि कश्यप को याद कर श्रद्धांजलि दी।

Story Highlights
  • पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की मासिक बैठक संपन्न
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में विगत 28 अक्टूबर को हृदय गति रुक जाने के कारण असामायिक निधन का शिकार हुए जिला संयुक्त मंत्री अंजुमणि कश्यप को याद कर श्रद्धांजलि दी। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि अटेवा के संघर्षों की शुरुआत से लेकर उनका हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर योगदान रहा इस तरह से उनका छोड़कर चले जाना हम सभी के लिए व्यक्तिगत छति एवं आंदोलन के लिए एक आघात है।
su3
मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार संखवार ने कहा कि जनपद में अटेवा आंदोलन के विस्तार में दिवंगत साथी का प्रमुख योगदान रहा जिला महामंत्री मृदुला तिवारी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में एनएमओपीएस के बैनर तले नए-नए प्रदेशों में हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई जीत रहा है निश्चित रूप से 2024 पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में ऐतिहासिक वर्ष होगा।
su2 2
बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति शिखा मिश्रा ने दुगने उत्साह के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का संकल्प दिलाया बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया। इस दौरान बिहारीलाल आनंद राजेश श्रीवास्तव अनन्त त्रिवेदी ममता साहू अनिरुद्ध सिंह अखिलेश पाल गौरव मिश्रा अखिलेश कठेरिया सुखदेव बाबू सोनू सिंह मानवेंद्र सिंह के एस भारती शैलेंद्र सिंह अजीत कुमार प्रदीप निरंजन अमित मिश्रा राम विकास कटियार देवेंद्र सिंह रामेंद्र सिंह आलोक दीक्षित जयराम लाहोरिया विकास द्विवेदी अमरजीत राजेंद्र सिंह मंजीत सिंह राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button