कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,पुलिस महकमें में हड़कंप
पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा ने जनपद कानपुर देहात में देर रात्रि तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

- अभिषेक चौहान को सौंपी गई देवीपुर चौकी की कमान
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा ने जनपद कानपुर देहात में देर रात्रि तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।
मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक देवेंद्र कुमार को चुनाव सेल से प्रभारी वीआईपी चुनाव सेल नियुक्त किया गया है।वहीं उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बिरहुन थाना रसूलाबाद से थाना रनियां,उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को थाना रनियां से चौकी प्रभारी बिरहुन थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक अनूप कुमार पांडेय को रिजर्व पुलिस लाइन से थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक अभिनेष कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार रंजन को पुलिस लाइन से थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को पुलिस लाइन से थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक मेवालाल यादव को पुलिस लाइन से थाना सिकंदरा,उपनिरीक्षक अवनीश कुमार को पुलिस लाइन से थाना गजनेर,उपनिरीक्षक रामनिवास को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक राम अवतार सिंह को पुलिस लाइन से थाना शिवली,उपनिरीक्षक राजेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना भोगनीपुर,महिला उपनिरीक्षक नेहा यादव को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक उदित नारायण को पुलिस लाइन से वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक,उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सट्टी,उपनिरीक्षक राजीव सिंह को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर तथा उपनिरीक्षक चरण सिंह को पुलिस लाइन से थाना बरौर भेजा गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।



