उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पॉस्को मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने पॉस्को मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने पॉस्को मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान धीरेंद्र सिंह उर्फ अंशु परिहार निवासी हरक्का थाना व जनपद जालौन के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध पॉस्को मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसमें वह फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी धीरेंद्र सिंह उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button