उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस ने जंगल से बरामद किए 37 गोवंश,तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे

कानपुर देहात में शिवली कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात गजरा रामपुर के पास जंगल में 37 गोवंश बरामद किए हैं।इन गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था

Story Highlights
  • अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में शिवली कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात गजरा रामपुर के पास जंगल में 37 गोवंश बरामद किए हैं।इन गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।पुलिस ने मौके से कई तंबू,बिस्तर,खाने पीने के वर्तन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।गुरुवार देर रात भाऊपुर चौकी प्रभारी केशव देव सिंह क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर मासूर थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर गजरा गांव के पास जंगल में गोवंश बंधे हुए हैं।पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए पते पर छापेमारी की तो मौके पर 37 गोवंश छोटी छोटी रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे पाए गए।आसपास कई तंबू लगे हुए थे। जिनकी तलाशी ली गई।हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।तंबुओं के अंदर से कंबल,चादर,खाना बनाने के वर्तन और तीन कीपैड मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ।ग्रामीणों का अनुमान है कि इन गोवंशों को तस्करी कर बाहर ले जाया जाना था।बरामद किए गए सभी गौवंशों को रैपालपुर गौशाला में संरक्षित किया गया है।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button