कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पॉस्को मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना सट्टी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।थाना प्रभारी देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि बीते दिनों थाना सट्टी पर एक युवक के खिलाफ नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।विवेचना उपरांत साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी शोभित बाबू को सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े- पुखरायां में सूने घर में चोरी- नगदी,जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चोर हुए फरार

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button